राजस्थान
Kota: शिक्षा मंत्री ने संपर्क स्मार्ट स्कूल प्रोग्राम का किया उद्घाटन
Tara Tandi
3 April 2025 8:07 PM IST

x
Kota कोटा । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरूवार को आलोद में आयोजित समस्या समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विभिन्न निर्माण कार्य और मरम्मत करने के लिए शिक्षा विभाग ने समसा (समग्र शिक्षा अभियान) से 14 करोड़ 19 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
शिक्षा मंत्री ने विस्तृत बताया कि रामगंजमंडी विधानसभा के 57 स्कूलों में इस राशि से कार्य कराए जाएंगे। इसमें राजकीय प्रवेशिका संस्कृत स्कूल मोड़क गांव के लिए 71.42 लाख, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल डोलिया के लिए 28.93 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बसिया खेड़ी के लिए 11.46 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रथ ककरा के लिए 22.86 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखारिया के लिए 51.5 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निमोदा के लिए 11.46 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कन्नी के लिए 22.86 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोहनियां के लिए 41.31 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिओम नगर के लिए 22.86 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर के लिए 11.46 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भोलू के लिए 11.46 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमेदपुरा के लिए 11.46 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोजड़ी के लिए 11.46 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकेत के लिए 41.46 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरिना के लिए 25.46 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय असकली के लिए 22.86 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजय आहूजा नगर के लिए 22.86 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमुनिया के लिए 54.58 लाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ी के लिए 11.46 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कूकड़ा खुर्द के लिए 32.44 लाख, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कंवरपुरा के लिए 59.48 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोयन्दा के लिए 41.88 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातल खेड़ी के लिए 29.88 लाख, महात्मा गांधी राजकीय महात्मा गांधी कन्या विद्यालय खैराबाद के लिए 46.08 लाख, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोडक स्टेशन के लिए 48.37 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली कला के लिए 29.18 लाख, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंजमंडी के लिए 45.81 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव (कोटा) के लिए 29.88, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय विनोबा भावे नगर (कोटा) के लिए 71.31 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांदा के लिए 63.31 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलिया खेड़ी के लिए 31.7 लाख, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय खीमच के लिए 47.10 लाख सहित अन्य विद्यालयों को मिलाकर कुल 57 सरकारी स्कूलों के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है।
आलोद में जनसुनवाई के लिए पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आलोद में संपर्क फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए संपर्क स्मार्ट क्लास स्कूल प्रोग्राम का उद्घाटन किया।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शुरू किए गए संपर्क स्मार्ट क्लास स्कूल प्रोग्राम के तहत फाउंडेशन द्वारा रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के 66 सरकारी स्कूलों को 43 इंच के स्मार्ट टीवी तथा 113 स्मार्ट डिवाइस उपलब्ध करवाए गए हैं। संबंधित स्कूलों के शिक्षकों का भी इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है। स्मार्ट क्लास स्कूल प्रोग्राम के तहत कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक हजार घंटे का प्रशिक्षण मॉडल पढ़ाया जाएगा। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह प्रोग्राम सॉफ्टवेयर आधारित है।
TagsKota शिक्षा मंत्रीसंपर्क स्मार्ट स्कूल प्रोग्रामकिया उद्घाटनKota Education MinisterSampark Smart School Programinauguratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





