राजस्थान

Kota: बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते युवक पर फायरिंग की

Admindelhi1
5 July 2024 11:55 AM IST
Kota: बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते युवक पर फायरिंग की
x
पैर में लगी गोली

कोटा: रामगंजमंडी में सुकेत बस स्टैंड के पास बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते युवक पर फायरिंग कर दी. घटना में युवक यासिर उर्फ ​​सुबुल के पैर में गोली लग गयी. मामला बीती रात करीब 1 बजे का है. घायल युवक को सुकेत अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है.

घायल युवक सुबुल के मुताबिक फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश नयागांव निवासी विनोद और सुकेत निवासी तौकीर हैं। युवक देर रात कोटा स्टोन फैक्ट्री से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर युवक के पैर में गोली मार दी. इसके बाद परिजन युवक को सुकेत के अस्पताल ले गए. जहां से उसे झालावाड़ रैफर कर दिया गया। इसके बाद युवक को झालावाड़ से कोटा और कोटा से जयपुर रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है.

Next Story