राजस्थान

Kota: 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियों के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Sarita
4 Feb 2026 7:11 AM IST
Kota: 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियों के साथ 2 युवक गिरफ्तार
x
Kota कोटा : कोटा में पुलिस ने 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त करने में सफलता हासिल की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये है। मामला कोटा ग्रामीण के कनवास थाना इलाके का मंगलवार दोपहर 1 बजे का है। कनवास थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीनस्वीप के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस ने कार की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोका और गहन जांच की, जिसमें कार के अंदर छिपाकर रखी गई चांदी की सिल्लियां मिलीं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब, बिना टैक्स के कीमती धातुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 3 फरवरी को कनवास तिराहा मोरूकला पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार को रुकवाया जिसमें मध्य प्रदेश के गरोठ निवासी आशीष जैन और पीरु लाल माली सवार थे। कार में से 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त की गई। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।कार्रवाई की सूचना आयकर विभाग और GST विभाग को दी गई। भारी मात्रा में मिली चांदी चुराई हुई है या किसी आपराधिक कृत्य से ले जाई जा रही है, इसकी जांच अब पुलिस कर रही है।
Next Story