राजस्थान

टहलने निकली महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Admin Delhi 1
11 Sept 2023 10:41 AM IST
टहलने निकली महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
x

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में खाना खाकर टहलने निकली महिला का एक परिचित समेत दो लोगों ने किडनैप कर गैंगरेप किया। इसके बाद महिला को निर्वस्त्र हालत में घटनास्थल से भागी। दुष्कर्म पीड़िता रास्ते पर लोगों से 30 मिनट तक मदद मांगती रही। एक बाइक सवार ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसवाले उसे बैनर में लपेटकर पुलिस स्टेशन लाए। महिला से पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें से एक युवक महिला का पहले से परिचित है। घटना भीलवाड़ा के गंगापुर की शनिवार रात करीब 8 बजे की है।

Next Story