राजस्थान

Khilchipur: लोककल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को मिल रही नई रफ्तार

Tara Tandi
12 July 2025 6:43 PM IST
Khilchipur: लोककल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को मिल रही नई रफ्तार
x
Khilchipur खिलचीपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की संवेदनशील पहल के रूप में प्रदेशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा की शुरूआत की । 24 जून से 9 जुलाई तक चले इस अभियान में सवाई माधोपुर जिले के 224 ग्राम पंचायतों में अन्त्योदय शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में ग्रामीण क्षेत्र के गरीब-वंचित परिवारों के हजारों लोगों को वर्षों से लंबित कामों के निस्तारण होने से बड़ी राहत मिली है।
अन्त्योदय संबल पखवाड़े के दौरान सबसे अधिक राजस्व और पंचयातीराज विभागों से सम्बंधित व्यक्तिगत लाभ के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें सहमति से जमीन विभाजन, सीमाज्ञान , नामांतकरण , मकान-जमीन का स्वामित्व आदि शामिल है।
राजस्व विभाग द्वारा निस्तारित कार्य :- सहमति से जमीन बंटवारा 522, सीमाज्ञान 1095, सभी प्रकार के नामान्तकरण 2461, रास्ते खुलवाना 709 निस्तारण किया गया।
पंचायतीराज विभाग :- महात्मा गाँधी मनरेगा योजना के तहत पूर्ण कार्य 459 , मिशन हरियालो राजस्थान के तहत खोदे गए गड्ढों की संख्या 81 378 , पौधारोपण 76248 अटल ज्ञान केन्द्र पखवाड़ा अवधि में स्वीकृत कार्यों की संख्या प्रशासनिक एवं वित्तीय 67, मकान स्वामित्व पट्टा 1684 पंचायती राज विभाग द्वारा निस्तारण किया गया।
दीनदयाल अन्त्योदय संबल पखवाड़े के दौरान बड़ी संख्या में सामुदायिक लाभ के कार्य भी पूर्ण करवाए गए। इनमें पंचायती राज, ग्रामीण विकास और कृषि विभागों की ओर से पौधारोपण, वर्षा जल संरक्षण संरचनाओं की मरम्मत, सामुदायिक शौचालय आदि के निर्माण की स्वीकृति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण विकास कार्यों को अंतिम रूप दिया गया है।
पखवाड़े के दौरान कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण 4314, मृदा नमूने संग्रहण 5763, सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए स्वीकृति 90, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन 8720, खाद्य विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के 31653 परिवारों की ई केवाईसी की गई एवं एनएफएसए के 6428 आवेदनों का निस्तारण किया गया। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 233 स्कूटीयों का वितरण किया गया।
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतमंद लोगों तक पहुंच आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सेवाएं सुनिश्चित करने के क्रम में भी यह पखवाड़ा उपयोगी साबित हो रहा है। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी सहज लाभ वितरण सुनिश्चित किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगों को 42 यूडीआईडी कार्ड जारी किए , पीएमवीवीवाई योजना के तहत पंजीकरण 629 व्यक्तियों को पंजीकृत किया गया , टीबी रोग की पहचान हेतु 12670 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग , टीबी रोगियों को 446 निक्षय पोषण किट वितरण , 1031 पीएमजेएवाई कार्ड वितरित किए गए। अन्त्योदय संबल पखवाड़े के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में लम्पी रोग, गलघोंटू, लंगड़ा बुखार के लिए 32207 पशुओं का टीकाकरण किया गया। एक साथ ही, कुल 15228 रोगी पशुओं का उपचार किया गया।
इसके अतिरिक्त जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 530 नल कनेक्शन जारी किए गए तथा 252 पानी की टंकियों की साफ-सफाई की गई एवं 419 लीकेज सहीं करवाये गए।
ऊर्जा विभाग द्वारा 357 बिजली के झूलते तारों को खिंचवाया और 187 बिजली के खम्भों को सहीं करवाया गया और 766 पेड़-पौधों की छंगाई की गई।
वन विभाग द्वारा 1 लाख 93 हजार 156 पौधे वितरित करने के साथ ही 1 लाख 56 हजार 446 पौधे लगाए गए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हर वर्ग के कल्याण और उत्थान की प्रतिबद्धता और परिकल्पना इस पखवाड़े के दौरान सही रूप में साकार हुई है। पात्र लोगों को योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित होने के साथ ही ग्रामीण विकास को गति मिली है।
Next Story