राजस्थान
Khairthal-Tijara: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 की निकली लॉटरी
Tara Tandi
30 Sept 2024 5:55 PM IST

x
Khairthal-Tijara खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर किशोर कुमार द्वारा सोमवार को जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में देवस्थान विभाग द्वारा चलाई जा रही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 के तहत बटन दबाकर तीर्थ यात्रियों की लॉटरी निकाली गई।
जिला कलेक्टर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 के तहत खैरथल तिजारा जिले से कुल 753 लोगों ने आवेदन किया जिसमें से 506 तीर्थ यात्रियों का लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। उन्होंने बताया कि खैरथल तिजारा के 84 वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज एवं 422 वरिष्ठ नागरिक रेलगाड़ी के माध्यम से तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा आगे का शेड्यूल समय-समय पर वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
TagsKhairthal-Tijara वरिष्ठ नागरिकतीर्थ यात्रा योजना 2024निकली लॉटरीKhairthal-Tijara Senior CitizenPilgrimage Scheme 2024Lottery Outजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





