
x
Kekri केकड़ी : केकड़ी-अजमेर-कोटा राजमार्ग पर शोकलिया चौराहे के पास पिछले रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए हरिराम प्रजापत ने रविवार रात को जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल अजमेर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले इसी हादसे में हिंगतडा गांव के राजू बैरवा और रोडू बैरवा की मौत हो चुकी थी।
सराना थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि हरिराम प्रजापत का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले ट्रेलर चालक थे। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक राजू बैरवा जो शनिवार को अपने ट्रेलर को खड़ा कर गांव में मिलने आया था। रविवार को वह अपने दोस्त रोडू और हरिराम को बाइक से नसीराबाद छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान शोकलिया गांव के पास यह हादसा हो गया।
सराना थानाधिकारी भंवरलाल के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि अजमेर-कोटा राजमार्ग पर शोकलिया गांव के पास रविवार को अजमेर की ओर से आ रही वैन ने नसीराबाद की तरफ जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर वे मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे। उसके बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से नसीराबाद अस्पताल भिजवा गया था। पुलिस वैन को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।
इसी बीच नसीराबाद अस्पताल में इलाज के दौरान राजू (24) पुत्र प्रहलाद बैरवा ने दम तोड़ दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल रोडू (35) पुत्र राधाकिशन बैरवा और हरिराम (25) पुत्र रामदेव को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जेएलएन अस्पताल रैफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान रोडू बैरवा की भी मौत हो गई थी। हादसे में घायल तीसरा युवक हरिराम भी आज जीवन की जंग हार गया।
TagsKekri वैन-बाइक भिड़ंततीन युवक मौतKekri van-bike collisionthree youths diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





