राजस्थान
Kashipuri माहेश्वरी महिला संगठन ने किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, दी भजनों की प्रस्तुतियां
Gulabi Jagat
2 Aug 2024 5:53 PM IST
x
Bhilwara भीलवाडा। काशीपुरी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सावन महीने का स्वागत करते हुए रिमझिम बारिश में प्रदोष के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में भजनों की प्रस्तुति दी गई। सभी ने सावन में राधेकृष्णा को हिंडोले खिलाए। अध्यक्ष शीला जागेटिया ने बताया सभी सदस्यों ने मिलकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान भोलेनाथ का आकर्षण श्रृंगार करके दूल्हा बनाया। जिसमें सुनीता सामरिया, मनोरमा कोठारी, संध्या नुवाल, दिव्या सोनी, शशि मूंद्रड़ा, पुष्पा ईनानी, सीमा भदादा, शारदा न्याति, मधु बांगड़ का सहयोग रहा। मंजु, राजकुमारी ने भोले की बारात लेकर बराती आये है, भजन की प्रस्तुति दी। सभी सदस्याओ ने नृत्य किया। उसके बाद आरती की गई। सचिव चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि सावन का महीने का सभी बहनों को साल भर से इंतजार रहता है। इस महीने में भगवान शिव की उपासना से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। महिला मंडल की सभी सदस्याओ द्वारा सामुहिक रुद्राभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
TagsKashipuri माहेश्वरी महिला संगठनभोलेनाथरुद्राभिषेकKashipuri Maheshwari Women's OrganizationBholenathRudrabhishekजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





