राजस्थान
काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया सामूहिक उद्यापन के साथ बछ बारस का पर्व
Gulabi Jagat
20 Aug 2025 10:44 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा बछ बारस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर, महिलाओं ने सामूहिक उद्यापन के साथ गाय और बछड़े की पूजा की, और अपने पुत्रों की लंबी आयु और कल्याण की कामना की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने और गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने का संकल्प लिया। सामुहिक रूप से 17 महिलाओं का उद्यापन दिया गया जिसमें 225 महिलाओं ने स्नेह भोज किया। अध्यक्ष शीला जागेटिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, सचिव भारती बाहेती, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी, सचिव सोनल महेश्वरी को ऊपरना व माला पहना कर स्वागत किया गया। सचिव चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी ने ढोल पर घूमर नृत्य कर सभी ने बहुत आनंद और उत्साह से भाग लिया। आयोजन मे पुष्पा ईनाणी, संध्या नवाल, मंजू सोनी, गायत्री बिरला, मनोरमा कोठारी, ज्योति बांगड़ा, शशी मूंदडा, कल्पना सोनी, मंजु भंडारी, शारदा न्याती, पार्वती काबरा, सुनीता सामरिया सहित कई सदस्याओं का सहयोग रहा।
Tagsकाशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठनसामूहिक उद्यापनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारज्योति बांगड़ाशशी मूंदडाकल्पना सोनीमंजु भंडारीशारदा न्यातीपार्वती काबरा
Next Story





