राजस्थान
करियाला की बालिकाओं ने भीलवाड़ा में टेबल टेनिस में जिला चैम्पियनशिप जीती
Gulabi Jagat
25 Sept 2025 11:29 PM IST
x
भीलवाड़ा। 69वीं 14 वर्ष छात्र छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता इंद्रा विद्या निकेतन गंगापुर भीलवाड़ा में आयोजित हुई जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करियाला की बालिकाओं ने फाइनल मुकाबले में बामणिया (शाहपुरा) को 3-0 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष भीलवाड़ा जिला चौंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षक मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि विद्यालय की छात्रा मंशा कुमावत का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। संस्था प्रधान मनोहर लाल व्यास ने बताया की करियाला की बालिकाओं का दबदबा 17,19 वर्ष में भी रहा जहां करियाला ग्राम पंचायत गांगलास विद्यालय ने टेबल टैनिस 17वर्ष और 19वर्ष छात्रा वर्ग का खिताब अपने नाम किया। समस्त विद्यालय स्टाफ ने टीम को बधाई दी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारभीलवाड़ाटेबल टेनिसकरियालाबालिकाएंजिला चैम्पियनमंशा कुमावतइंद्रा विद्या निकेतन
Next Story





