राजस्थान
JSG और संगिनी भीलवाड़ा मेन द्वारा 30 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरण
Gulabi Jagat
21 July 2025 11:28 PM IST

x
Bhilwara, भीलवाड़ा। जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मेन एवं संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन के संयुक्त तत्वावधान में सेवा ही धर्म है की भावना को साकार करते हुए शास्त्रीनगर स्थित 36 मैन सेक्टर पर जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्र गोखरू व अध्यक्ष प्रदीप साँखला ने बताया कि सेवा कार्य ही संगठन की आत्मा है, और इसी उद्देश्य से जेएसजी सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए तत्पर रहता है। संगिनी अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गोखरू व सचिव श्रीमती प्रमिला गोखरू ने बताया की समाज के वरिष्ठ नागरिकों व माताओं की सेवा ही सच्चे धर्म का प्रतीक है। संगिनी टीम ने पूरे समर्पण व भाव से इस आयोजन को सफल बनाया। सचिव अनिल चौधरी ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों को कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरित किया। मनीष बम्ब ने बताया कि राशन किट में 30 परिवारों को आटा, दाल, चावल, शक्कर, तेल एवं नकद राशि दी गयी। सेवा, सहयोग और संवेदना की यह प्रेरणादायी पहल समाज में मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा। कार्यक्रम के प्रायोजक राजेन्द्र पुष्पा गोखरू रहे। इस दौरान निर्मल खजांची, महावीर मेहता, पुनीत मेहता, अशोक जैन, बलवीर डागलिया, शरद चंद्र गोखरू, बी.के. जैन, गिनी टीम से उपाध्यक्ष मनीषा खजांची, सहमंत्री सोनल मेहता, कोषाध्यक्ष शकुंतला सांखला, तथा ममता जैन, निर्मला बूलिया, बसंता लता मेहता, बबीता मेहता, उर्मिल जैन, शिल्पा बाफना, टीना हिरण, प्रीति बोहरा, चेतना चपलौत, नीलम डागलिया, जूली सूरिया, जिमी जैन, अंजना ओरडिया, अलका बम्ब, अरुणा पोखरणा, प्रमिला सकलेचा, किरण सेठी सहित अनेक संगिनी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारJSGसंगिनी भीलवाड़ा मेन30 जरूरतमंद परिवारराशन सामग्री वितरणजूली सूरियाजिमी जैनअंजना ओरडियाअलका बम्बअरुणा पोखरणाप्रमिला सकलेचाकिरण सेठी
Next Story





