राजस्थान
Jodhpur: सुरीली प्रस्तुति और कवि सम्मेलन के रस-रंगों से सजी होगी यह सांझ
Tara Tandi
29 March 2025 2:03 PM IST

x
Jodhpur जोधपुर : राजस्थान दिवस सप्ताह की धूम प्रदेश भर में परवान पर है। राज्य भर में राजस्थान की महिमा के रस-रंगों की वृष्टि से राजस्थानवासी आनन्द से अभिभूत हैं।
राजस्थान दिवस पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन जोधपुर द्वारा रविवार, 30 मार्च को सांय 7 से 9 बजे तक जयनारायण व्यास स्मृति भवन (टाउन हॉल) में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होगी सांस्कृतिक संध्या
पर्यटन विभाग जोधपुर की उप निदेशक डॉ. सरिता फिड़ौदा ने बताया कि रविवार को सांय 7 से 9 के बीच ’डेजर्ट सिम्फनी’ कार्यक्रम में भूंगर खान (बाड़मेर) मनमोहक प्रस्तुति देंगे । इस दौरान् में “कवि सम्मेलन“ भी आयोजित होगा, जिसके संयोजक श्री दिनेश सिंदल होंगे।
डॉ. फिड़ौदा ने बताया कि कवि सम्मेलन में श्री लोकेश कुमार सिंह ‘साहिल’, श्री धमचक मुलथानी, सुश्री पूर्णिमा जायसवाल ‘अदा’, श्री विवेक पारीक भाग लेंगे। सांस्कृतिक संध्या के सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना पर आधारित होंगे।
डॉ. फिड़ौदा ने बताया कि इस आयोजन में जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर सहयोगी हैं। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि सांस्कृतिक संध्या में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
राजस्थान दिवस पर जगमगाएगा शहर
डॉ. फिड़ौदा ने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर लोकगीतों की प्रस्तुति एवं रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
लोक कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुतियां होंगी ख़ास
उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में शहर के मंडोर, उम्मेद उद्यान, कायलाना झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोक कलाकारों द्वारा लगभग 4 घंटे तक राजस्थान की संस्कृति की झलक लिए सुरीली प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
राजकीय स्मारकों पर प्रवेश रहेगा निःशुल्क
डॉ. सरिता फिड़ौदा ने बताया कि राजस्थान की धरोहरों के दिग्दर्शन को प्रेरित करने की मंशा से राजस्थान दिवस पर शहर के राजकीय स्मारकों पर आगंतुकों का प्रवेश निशुल्क रखा जाएगा।
TagsJodhpur सुरीली प्रस्तुतिकवि सम्मेलनरस-रंगोंसजी सांझJodhpur melodious presentationkavi sammelancoloursdecorated eveningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





