
x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। केंद्र शासन के महत्वपूर्ण योजना एग्रीस्टेक परियोजना के डिजिटल क्रॉप सर्वे में 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने पटवारी विरेन्द्र राजपूत, रॉबिंस भारद्वाज और ऋषि सिन्हा के द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में रुचि नहीं लिए जाने, सर्वेयरों को सर्वे हेतु खसरा आवंटित करने में विलंब करने और किसी भी सर्वेक्षित खसरे का अनुमोदन नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत निलंबित किया है। इन तीनों पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। कलेक्टर ने 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उनमें सुरेश कुमार निराला, राजेश साहू, प्रांजल स्वर्णकार, मुकेश कुमार जोल्हे, मनोज अनंत, कृष्ण कुमार साहू, गीता प्रसाद जांगड़े, डेजी रात्रे और चंद्रशेखर खड़िया शामिल है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





