छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया मंडल निरीक्षक
Shantanu Roy
28 March 2025 6:58 PM IST

x
छग
Shakti. सक्ती। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। आज सक्ती जिले में एसीबी की टीम ने नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह जिले में बीते दो महीनों में दूसरी बड़ी ट्रैप कार्रवाई है। ग्राम कुटराबोड़ के राजेंद्र जांगड़े ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा रवींद्र जांगड़े, अनुसूचित जाति बालक आश्रम में चौकीदार और रसोइया के रूप में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था। आश्रम में हुए तोड़फोड़ के कारण उसे नौकरी से हटा दिया गया था। जब वह आदिवासी विकास विभाग, जैजैपुर के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर से मिला, तो उन्होंने उसे वापस नौकरी पर रखने के बदले 1.5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।
शिकायत की जांच के दौरान आरोपी पहले ही 50,000 रुपये ले चुका था और अगली किश्त के रूप में 50,000 रुपये और लेने के लिए सहमत हुआ था। एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी को रिश्वत की रकम देकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने रकम अपनी मारुति कार में रखवाई, एसीबी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वती रकम बरामद कर ली। इससे पहले भी जैजैपुर में राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण जांगड़े को रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने पकड़ा था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से आम जनता ने राहत महसूस की है। एसीबी सूत्रों के अनुसार, भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ एसीबीरिश्वतखोरीमंडल निरीक्षक गिरफ्तारभ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाईसक्ती जिले में ट्रैपएंटी करप्शन ब्यूरोChhattisgarh ACBbriberydivisional inspector arrestedanti-corruption actiontrap in Sakti districtAnti Corruption Bureauछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





