
x
Jodhpur जोधपुर : जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध रूप से उगाए गए गांजे के 18 पौधे और अफीम के 438 पौधे जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि जिले में दूसरी फसलों की आड़ में अवैध रूप से अफीम और गांजे की खेती किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर जिला विशेष टीम (डीएसटी) और संबंधित थानों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
दिनांक 16 फरवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन तथा वृताधिकारी भूराराम खिलेरी के सुपरविजन में डीएसटी और पुलिस थाना आसोप की संयुक्त टीम ने ग्राम ढंढौरा की सरहद में कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि गांव के जोगाराम पुत्र मोटाराम और जीवणराम पुत्र चेलाराम अपने ट्यूबवेल क्षेत्र में जीरा और गेहूं की फसल के साथ अवैध रूप से अफीम और गांजे की खेती कर रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खेतों की तलाशी ली, जहां अफीम के 438 पौधे और गांजे के 18 पौधे बरामद हुए। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा जब्त पौधों को कब्जे में लेकर पुलिस थाना आसोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भंवरीया, हेडकांस्टेबल मोहनराम सहित डीएसटी के अन्य सदस्य तथा थाना आसोप के थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार दुगस्तावा और पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आप को बता दें कि दो दिनों पहले भी जोधपुर कमिश्नरेट में भी अफीम की खेती पकड़ी गई थी।
TagsJodhpurअवैध अफीमगांजाकार्रवाईदोगिरफ्तारJodhpur: Illegal opium and marijuana crackdown; two arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





