राजस्थान
Jodhpur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी सोच ले रही सुनहरा आकार
Tara Tandi
29 March 2025 2:07 PM IST

x
Jodhpur जोधपुर । युगों-युगों से अपनी अनगिनत विलक्षणताओं, गौरवशाली इतिहास और गर्वीली परम्पराओं का धनी राजस्थान अब आधुनिक विकास के सरोकारों का दिग्दर्शन कराता हुआ नए दौरे में प्रवेश कर चुका है जहां आमजन के वैयक्तिक उत्थान के साथ ही सामुदायिक विकास और हर क्षेत्र की तरक्की का दौर अब रफ्तार पा चुका है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सफलतम मार्गदर्शन एवं कुशलतम नेतृत्व में राजस्थान विकसित भारत-2047 के परम लक्ष्य में भागीदारी निभाने विकास के तमाम स्तम्भों की बुनियाद को मजबूती देने में जुटा हुआ है वहीं प्रदेश के सभी वर्गों और क्षेत्रों की तरह ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी तरक्की सुनिश्चित करने तथा सुनहरे जीवन का सुकून देने के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है।
प्रदेश में युवाओं के कल्याण और उनके समग्र विकास को प्राथमिकताओं से लिया जा रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई प्रभावी नीतियों की घोषणा की है।
इन नीतियों का उद्देश्य न केवल युवाओं को सशक्त बनाना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए समृद्ध एवं सशक्त नागरिक बनाना भी है। श्री भजनलाल शर्मा की युवाओं के प्रति नीतियां न केवल उनके शैक्षणिक और आर्थिक विकास को गति दे रही हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही हैं।
शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप, तकनीकी कौशल और खेलकूद आदि के क्षेत्र में किए गए ये प्रयास भविष्य में राजस्थान के युवाओं को एक नई दिशा और पहचान देंगे।
मुख्यमंत्री की यह पहल युवाओं के लिए आशा की किरण है जो राजस्थान को एक समृद्ध और प्रगतिशील राज्य बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सरकार के सालाना बजट में भी युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार पर विशेष ध्यान देने के साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रावधान किये गये हैं। इनसे आने वाले समय में अवश्य ही राज्य के युवाओं को दूरगामी लाभ मिलेंगे।
शिक्षा में सुधार और नवाचार को बढ़ावा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए शिक्षा में सुधार पर विशेष फोकस किया गया है जिससे युवाओं के सर्वांग सशक्तिकरण को सम्बल मिलने लगा है।
नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन
सरकार ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं। इसमें व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को अधिक रोजगारोन्मुख बनाया गया है। इससे युवाओं में आत्मनिर्भरता का विस्तार होगा और प्रदेश के विकास में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी।
स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग
राज्य के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में स्मार्ट क्लासरूम, ई-लर्निंग संसाधनों और डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना की जा रही है, ताकि ग्रामीण और शहरी युवाओं को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता
सरकार ने मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था को मजबूत किया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
राजस्थान में युवाओं को रोजगार देने को प्राथमिकता से लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा कई नई योजनाओं को लागू किया गया है।
राजस्थान रोजगार गारंटी योजना
राज्य सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को स्थायी और अस्थायी रोजगार देने के लिए इस योजना की शुरूआत की है। इसके तहत स्थानीय स्तर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के बाद काम दिलाने की व्यवस्था की गई है।
स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहन
नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजनाओं की शुरूआत की, जैसे कि ’राजस्थान स्टार्टअप नीति 2025’। इसके तहत युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता, कर छूट और संरचनात्मक सहयोग दिया जा रहा है।
प्राइवेट सेक्टर में अवसर
सरकार ने निजी क्षेत्र के साथ मिलकर युवाओं को अधिक रोजगार देने के लिए कई एमओयू साइन किए हैं। इससे राज्य में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा
श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं की कौशल क्षमता को बढ़ाने के लिए कई महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को लागू किया है।
कौशल विकास केंद्रों का विस्तार
राज्य में कई नए कौशल विकास केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे वे नौकरी के लिए अधिक योग्य बन सकेंगे।
उद्यमिता को बढ़ावा
सरकार ने युवाओं को स्व-रोजगार के लिए सस्ती दरों पर ऋण देने की घोषणा की। इससे स्टार्टअप और छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
डिजिटल इंडिया व तकनीकी नवाचार में भागीदारी
मुख्यमंत्री युवाओं को डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित कर रहे है।
डिजिटल साक्षरता अभियान
राज्य सरकार ने युवाओं को डिजिटल कौशल में निपुण बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिससे वे तकनीकी रूप से सक्षम बन सकें।
खेल और फिटनेस को प्रोत्साहन
युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल और फिटनेस को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं।
खेलकूद उन्नयन के लिए बुनियादी ढांचा
राज्य सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल मैदान, स्टेडियम और जिम की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।
खिलाड़ियों को प्रोत्साहन
राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को सरकार ने आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति और विशेष कोचिंग की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजनाएं
युवाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।
कोटा में युवा एवं रोजगार उत्सव देगा नई रोशनी
प्रदेश में जारी राजस्थान दिवस के साप्ताहिक आयोजनों के अन्तर्गत 29 मार्च, शनिवार को दिन युवाओं के उत्थान और रोजगार पर केन्द्रित है। शनिवार को प्रदेश सरकार द्वारा जयपुर में अमर जवान ज्योति पर ‘रन फोर फिट’ राजस्थान इवेन्ट का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही, कोटा में आयोजित युवा एवं रोजगार उत्सव में लगभग 7,000 नियुक्ति पत्रों का वितरण एवं जिला मुख्यालय पर रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्किल नीति एवं युवा नीति का विमोचन, द्रोणाचार्य अवार्डियों को भूमि आवंटन हेतु दिशा-निर्देश, निजी क्षेत्र में रोजगार पर 10,000 रुपये की सहायता हेतु योजना के दिशा-निर्देश, अटल ज्ञान केन्द्र के दिशा-निर्देश एवं नई किरण नशामुक्ति केन्द्र के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान एवं बच्चों को बैग एवं यूनिफोर्म का डीबीटी प्रारंभ की जाएगी।
यह विश्वास किया जाना चाहिए कि इन सभी व्यापक गतिविधियों की बदौलत राजस्थान में युवाओं का संसार आने वाले समय में और अधिक स्वर्ण आभा का साक्षात् कराने में कामयाब होगा।
TagsJodhpur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मादूरदर्शी सोचसुनहरा आकारJodhpur Chief Minister Bhajanlal Sharmavisionary thinkinggolden shapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





