
x
Jodhpur : राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार (2 नवंबर) को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण टक्कर फलोदी उपखंड के मतोड़ा थाना क्षेत्र में हुई, जहां कोलायत दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सभी यात्री जोधपुर के सूरसागर इलाके से बीकानेर जिले के प्रसिद्ध कोलायत मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद वे लौट रहे थे कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। बस जैसे ही मतोड़ा इलाके के पास पहुंची, चालक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी सीधे पीछे से उसमें जा घुसी। हादसे की तीव्रता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ लोग वाहन में फंस गए।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार और मदद की गुहार से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत कार्यों के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम ने बताया कि अब तक हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों में ज्यादातर जोधपुर जिले के सूरसागर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। हादसे की खबर मिलते ही जोधपुर जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फलोदी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं, जो टक्कर के बाद फरार बताया जा रहा है।
TagsJodhpurबसट्रेलरटकराई15 मौतकईघायलJodhpur: Bus and trailer collide15 deadseveral injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





