राजस्थान

Jindal Saw ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Gulabi Jagat
6 July 2024 7:33 PM IST
Jindal Saw ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
x
Bhilwara भीलवाड़ा: जिन्दल सॉ लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन को बनाये रखने के पुनित उ्देश्य से इस वर्ष मानसून सत्र के प्रारम्भ में अमावस्या के पुण्य पर्व पर माण्डल स्थित स्टेडियम में पौधारोपण का अभियान की शुरूआत की। इस के साथ ही 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया गया। विदित हो कि वर्ष 2023-24 तक जिन्दल सॉ लि. द्वारा 1.5 लाख से अधिक वृक्षों का पौधारोपण किया गया। जिसमें से वर्तमान में 1 लाख से अधिक वृक्ष जीवित अवस्था में है। जिन्दल सॉ लि. द्वारा इस वर्ष के मानसून सत्र में 15000 से अधिक का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
Next Story