राजस्थान
Jhunjhunu: जिला स्तरीय तीज कार्यक्रम में पौधारोपण से लेकर सांस्कृतिक आयोजन तक
Tara Tandi
27 July 2025 11:24 AM IST

x
Jhunjhunu झुंझुनू । हरियाली तीज के मौके पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने हेतु 27 जुलाई रविवार को “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान – हरियालों राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम)” के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत एवं प्रभारी सचिव डॉ समित शर्मा भी शिरकत करेंगे।
*पर्यावरण जागरूकता के साथ तीज की रौनक : ढोल-नगाड़ों के साथ निकलेगी रैली*
जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि सुबह 8 बजे जिला स्तर पर नवाचारात्मक आयोजन की थीम “आओ तीज मनाएं, पेड़ लगाएं” के अंतर्गत ढोल नगाड़ों के साथ महिलाओं द्वारा द्वारा रैली निकाली जाएगी । रैली शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर परमवीर शहीद पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न होगा। रैली में महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में भाग लेंगी, और ऊंट, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ तीज उत्सव की सांस्कृतिक छटा बिखेरी जाएगी। इस अवसर पर पीरू सिंह स्कूल प्रांगण में “कन्या वाटिका” की स्थापना की जाएगी ।
*वन वाटिका और वन महोत्सव का आयोजन*
प्रातः 8:45 बजे नगर परिषद द्वारा डेयरी परिसर में विकसित वन वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 से 10 बजे तक पुलिस लाइन परिसर में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।
*प्रेस कॉन्फ्रेंस व समीक्षा बैठक*
रविवार दोपहर 12:30 बजे प्रभारी मंत्री पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे पुलिस लाइन हॉल में प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने आमजन से अपील की है कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" जैसी संकल्पना से समाज में भावनात्मक जुड़ाव भी उत्पन्न होगा और वृक्षारोपण का स्थायित्व भी सुनिश्चित होगा।
TagsJhunjhunu जिला स्तरीयतीज कार्यक्रमपौधारोपण सांस्कृतिक आयोजनJhunjhunu district levelTeej programtree plantation cultural eventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





