भारत

खुलेआम फायरिंग का LIVE वीडियो वायरल, दहशत में लोग

jantaserishta.com
27 July 2025 11:17 AM IST
खुलेआम फायरिंग का LIVE वीडियो वायरल, दहशत में लोग
x
वीडियो सामने आया.
नवादा: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित दरबारी चौक पर शुक्रवार रात एक हार्डवेयर और इलेक्ट्रिक की दुकान पर बड़ा आपराधिक हमला हुआ. बालाजी सेल्स नाम के इस दुकान के मालिक प्रकाश लाल पर दो बाइक सवार 6 हथियारबंद युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
घटना उस समय हुई जब प्रकाश लाल अपनी दुकान बंद कर चुके थे. तभी दो अपाचे बाइक पर सवार युवक पहुंचे और एक ने स्विच मांगा. जब दुकानदार ने स्विच का नमूना दिखाने को कहा, तो युवक बदतमीजी करने लगे. दुकानदार ने विरोध किया, तो पीछे खड़े बाकी युवकों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.
एक गोली दुकानदार के सिर से सटकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए. फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल दुकानदार ने तुरंत घटना की जानकारी हिसुआ थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए और CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है.
दुकानदार प्रकाश लाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब वह गोदाम को बढ़ाकर आ रहे थे तभी दो मोटरसाइकिल से लड़के लोग आए और स्विच मांगने लगे. एक ने उनके साथ बदतमीजी की और सभी लड़के नए थे. उनका मकसद बहसबाजी करने की थी. एक ने नाक पर मुक्का मार दिया और एक ने पिस्तौल निकाल लिया और फायरिंग की जो मेरे सिर को छूकर निकल गई और ब्लीडिंग होने लगी. दुकानदार ने बताया कि एक व्हाइट और एक ब्लैक रंग की अपाचे बाइक थी और छह लोग सवार थे.
इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त दहशत है. लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आखिर इन युवकों ने इस तरह की वारदात क्यों की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null