राजस्थान

Jhunjhunu: बड़ा हादसा, खेत में सो रहे परिवार पर गिरा पेड़, 11 साल की मासूम की मौत

Bharti Sahu 2
7 Jun 2024 8:31 AM IST
Jhunjhunu:  बड़ा  हादसा, खेत में सो रहे परिवार पर गिरा पेड़, 11 साल की मासूम की मौत
x
Jhunjhunu: प्रदेश में गुरुवार रात मौसम का मिजाज बदल गया। झुंझुनूं जिले में गुरुवार रात अंधड़ ने जमकर कहर बरपाया. खेतड़ी उपखंड के अशोक नगर गांव में खेत में कुएं के पास रह रही एक महिला और उसके चार बच्चों पर पेड़ गिर गया. इससे उनकी 11 वर्षीय बेटी काजल की मौत हो गई। जबकि महिला सावित्री देवी (28), 7 साल की बेटी टीना, 5 साल की नायरा और डेढ़ साल का बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को 108 एम्बुलेंस से राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां काजल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला सरदारशहर के उदासर गांव की रहने वाली है. उसका पति प्रदीप यहां खेत पर खेत लेकर परिवार समेत रहता है। घटना के वक्त प्रदीप मौके पर मौजूद नहीं था.
Next Story