राजस्थान

नौगावा सांवरिया सेठ मंदिर में झूला उत्सव शुरू, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Gulabi Jagat
1 Aug 2026 7:46 PM IST
नौगावा सांवरिया सेठ मंदिर में झूला उत्सव शुरू, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
x

Bhilwara, भीलवाडा़ । शहर से 17 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर भव्य हिंडोला महोत्सव (झूला उत्सव) का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि उत्सव के तहत भगवान सांवरिया सेठ को गर्भगृह से बाहर लाकर फूलों से सजे भव्य झूले में विराजमान किया गया है। भगवान को गोटा-पट्टी युक्त बहु-रंगीन पोशाक, स्वर्ण मुकुट, मोरपंख और मोतियों के हार से अलौकिक श्रृंगार धराया गया है। झूले को मयूर आकृतियों व प्राकृतिक पुष्पों की लड़ियों से सजाया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण मास में भगवान को झूला झुलाने से सुख, समृद्धि व शांति की प्राप्ति होती है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सांवरिया सेठ के दर्शन कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर मंदिर को वृंदावन की तर्ज पर सजाया जायेगा। इसे लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क किया जा रहा है ताकि पदयात्रियों की संख्या अच्छी हो।

Next Story