राजस्थान

Jhalawar: 7 छात्रों की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा , सुरक्षाकर्मी तैनात

Sarita
26 July 2025 9:39 AM IST
Jhalawar: 7 छात्रों की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा , सुरक्षाकर्मी तैनात
x
Jhalawar झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिपलोदी गांव में प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से कई छात्र उसके नीचे दब गए। हादसे में सात छात्रों की मौत भी हो गई है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है। गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की। साथ ही पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। प्रशासन ने हादसे में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद गांव में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
गांव में पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं। घटना के बारे में झालावाड़ के डीएसपी हर्ष राज सिंह खरेड़ा ने कहा, "छात्रों को इस बड़ी घटना का सामना करना पड़ा। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। ग्रामीण प्रशासन के साथ बैठक की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर ने घटनास्थल पर पीड़ित छात्रों के अभिभावकों से मुलाकात की।" घटना के बाद से मौके पर पुलिस बल तैनात है। डीएम और एसपी ने भी ग्रामीणों से मुलाकात की है।
Next Story