राजस्थान
Jhalawar: नशामुक्ति जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं प्रचार सामग्री का किया विमोचन
Tara Tandi
12 Jun 2025 3:42 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस (26 जून) के तहत 1 से 26 जून तक नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति जनसामान्य में जागरूकता हेतु आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुरूवार को मिनी सचिवालय के सभागार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के माननीय मंत्री श्री सुमित गोदारा नशामुक्ति जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, नगर परिषद् सभापति संजय शुक्ला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव, स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से निदेशक दिलीप सिंह झाला नशामुक्ति केंद्र झालावाड़ एवं संजय शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर समिति झालरापाटन सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
TagsJhalawar नशामुक्ति जागरूकतासंबंधित पोस्टरप्रचार सामग्रीकिया विमोचनJhalawar de-addiction awarenessrelated posterspromotional materialreleasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





