
x
Jhalawar: जिले की झालरापाटन पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आलू के बक्सों में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा जब्त किया है। थाना प्रभारी अल्का बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने एक ट्रक में कुल 480 कार्टन शराब पकड़ी, जिसमें चार विदेशी ब्रांड की लगभग 4272 बोतलें शामिल थीं। शराब की इस खेप को गुजरात ले जाया जा रहा था और शराब माफिया ने इसे आलू के कट्टों के पीछे छिपाकर परिवहन करने की योजना बनाई थी।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों को देखते हुए जिले के सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसी दिशा में झालरापाटन थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर जांच अभियान शुरू किया
जांच के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली, तो आलू के कट्टों की आड़ में छिपाई गई करीब 480 कार्टन शराब बरामद हुई। एसपी ने बताया कि यह शराब पंजाब से गुजरती हुई गुजरात के सूरत शहर भेजी जा रही थी।
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक ड्राइवर जाहिद खान, पुत्र साबिर खान, उम्र 30 साल, निवासी पलवल, हरियाणा और खलासी रफत खान, पुत्र रहमुद्दीन, उम्र 27 साल, निवासी नुह, मेवात, हरियाणा को एक्साइज एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध शराब की अनुमानित कीमत का पता लगाने में लगी है। मामले की गहन जांच जारी है और यह कार्रवाई शराब तस्करी के खिलाफ जिले में पुलिस की सतत निगरानी और सख्ती का उदाहरण है।
TagsJhalawarआलूबक्सोंअवैध शराबदो तस्करगिरफ्तारJhalawar: Potatoescratesillegal liquortwo smugglers arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





