राजस्थान
Jhalawar: जिला कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सड़कों की मरम्मत
Tara Tandi
4 Aug 2025 2:20 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को मिनी सचिवालय के सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की वर्षा की स्थिति, योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति तथा पीपलोदी गावं को लेकर की जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सड़क, सफाई और अतिक्रमण पर कलक्टर सख्त
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।
नगर परिषद् के आयुक्त को निर्देशित किया गया कि शहर के नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा ऋतु में जलभराव की स्थिति से बचा जा सके। साथ ही, गंदगी एवं कचरे की त्वरित सफाई हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा गया।
नगर परिषद् द्वारा हाल ही में बनाई गई सड़कों में आई टूट-फूट पर चिंता जताते हुए उनकी मरम्मत जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए गए। हॉस्पिटल रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।
पीपलोदी को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु निर्देश
सभी घरों का होगा हाउसहोल्ड सर्वे
बैठक में पीपलोदी ग्राम को “आदर्श ग्राम” के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक कार्य योजना पर चर्चा की गई।
जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पीपलोदी गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र (सब-सेन्टर) की स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी योजनाओं के माध्यम से गांव को अधिकतम लाभ पहुंचाएं। उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं को शामिल करते हुए गांव का हाउसहोल्ड सर्वे शीघ्र कराने के निर्देश दिए:
जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे एवं पात्र किन्तु वंचित लाभार्थियों की संख्या, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ कार्ड की स्थिति, बिजली और नल कनेक्शन से जुड़े लाभार्थी और शेष घरों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही प्रत्येक घर तक गैस कनेक्शन और चूल्हा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक चारण, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJhalawar जिला कलेक्टरसाप्ताहिक समीक्षा बैठकसड़कों मरम्मतJhalawar District Collectorweekly review meetingroads repairजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





