भारत

एयर इंडिया के विमान में मिले कॉकरोच, एयरलाइन ने दी सफाई

jantaserishta.com
4 Aug 2025 1:54 PM IST
एयर इंडिया के विमान में मिले कॉकरोच, एयरलाइन ने दी सफाई
x
फिर चर्चा में एयर इंडिया.
नई दिल्ली: एयर इंडिया ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइन के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाले विमान में सवार दो यात्रियों की सीट बदलनी पड़ी क्योंकि इन यात्रियों ने विमान में कुछ छोटे कॉकरोच होने की शिकायत की थी।
एयरलाइन की ओर से एक बयान में कहा गया कि यह घटना एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई180 में हुई। एयर इंडिया की ओर से कहा गया, "सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या एआई180, दुर्भाग्यवश, दो यात्री विमान में कुछ छोटे कॉकरोच देखकर परेशान हो गए। इसलिए, हमारे केबिन क्रू ने दोनों यात्रियों को उसी केबिन की दूसरी सीटों पर बिठाया, जहां वे आराम से बैठ गए।"
एयरलाइन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता में उड़ान के निर्धारित ईंधन भरने के दौरान, कंपनी के ग्राउंड क्रू ने समस्या के समाधान के लिए तुरंत सफाई की। इसके बाद, वही विमान समय पर मुंबई के लिए रवाना हुआ।
कंपनी ने विमान में कॉकरोच होने को लेकर सफाई देते हुए कहा, "कीटों और अन्य हानिकारक जीवों को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से कीटनाशकों या अन्य रसायनों के इस्तेमाल करने के हमारे प्रयासों बावजूद, कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कीड़े विमान में घुस सकते हैं। एयर इंडिया इस घटना के स्रोत और कारण का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच करेगी और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय लागू करेगी। यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।"
इससे पहले कंपनी ने एयर इंडिया एआई-171 दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने को लेकर एक अपडेट शेयर किया था। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था, "एयर इंडिया एआई-171 दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। हम उनके नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। एक महीने से भी पहले एयर इंडिया ने प्रभावित परिवारों की तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद के लिए 25 लाख रुपए का अंतरिम भुगतान जारी करना शुरू किया था। यह अंतरिम भुगतान किसी भी अंतिम मुआवजे में समायोजित किया जाएगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story