राजस्थान
Jhalawar: जिले में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील
Tara Tandi
8 Aug 2025 1:51 PM IST

x
Jhalawar झालावाड़ । राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ के माध्यम से गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक जन-जन के मन में देश प्रेम की भावना को एक नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा कई विभागों के समन्वय से इस अभियान के तहत नागरिकों में देशभक्ति एवं समर्पण भाव को जगाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 02 अगस्त से 15 अगस्त के दौरान जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग की थीम के साथ ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, भामाशाह, गणमान्य नागरिकों, स्थानीय कलाकारों, संगीतकार, खिलाड़ी, विद्यार्थियों एवं सक्रिय व्यक्तियों के माध्यम से उक्त अभियान की सफलतम क्रियान्विती सुनिश्चित की जा रही है।
तीन चरणों में आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियां
अभियान के तहत प्रथम चरण में स्कूल की दीवारों और बोर्ड को तिरंगा थीम के अनुसार सजावट, सरकारी भवनों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रदर्शनियों का आयोजन, “तिरंगा राखी“ बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं, महिला स्वयं सहायता समुह की भागीदारी से सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों पर रंगोली से सजावट, स्थानीय जल स्रोतों की स्वच्छता हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
साथ ही नगरीय निकायों के हाई फुटफॉल क्षेत्र, कच्ची बस्ती और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से स्वच्छता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घर-घर अभियान चलाकर घर पर कचरा पृथक्करण, होम कम्पोस्टिंग, मेरा शहर स्वच्छ शहर मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी जैसे विषयो पर जागरूकता अभियान का संचालन भी किया जा रहा है।
वहीं द्वितीय चरण में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट का आयोजन, तिरंगा मेला (स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित) और तिरंगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त सभी कार्यक्रमों में तिरंगे का प्रमुखता से प्रदर्शन किया जायेगा।
तृतीय चरण में समस्त राजकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटल्स, कार्यालयों इत्यादि पर ध्वजारोहण कार्यक्रमों का आयोजन एवं लाईटिंग की जाएगी तथा सेल्फी विद तिरंगा के सम्बन्ध में आमजन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील
जिला कलक्टर ने सभी जिलेवासियों से आगामी 13 से 15 अगस्त तक सभी राजकीय व निजी कार्यालय भवनों के साथ-साथ अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अधिक से अधिक संख्या में हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड़ करने की अपील की।
TagsJhalawar जिले 13 - 15 अगस्तहर घर तिरंगाफहराने अपीलJhalawar district13 - 15 Augustappeal to hoist the tricolor in every houseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





