छत्तीसगढ़
रायपुर: पुलिस ने कार चालक को क्यों लिया हिरासत में? जानिए
jantaserishta.com
8 Aug 2025 12:14 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना के सामने देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के बाद रोड के किनारे बने लोहे के बूम बैरियर से टकरा गई। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी की बूम बैरियर का एक हिस्सा टूटने के बाद कार के अंदर तक घुस गया। हालांकि सड़क हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक कार चालक दुर्ग का रहने वाला है।
राजधानी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर लगा ब्रेक अब हटने वाला है। इसका मतलब ये है कि, प्रदेश में अब फिर से जमकर बारिश होगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी आज बारिश हो सकती है। आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
Tagsरायपुरछत्तीसगढ़रायपुर न्यूज़रायपुर एक्सीडेंट न्यूज़RaipurChhattisgarhRaipur NewsRaipur Accident News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





