राजस्थान

Jaunpur: स्कॉर्पियो पलटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sarita
8 May 2025 12:28 PM IST
Jaunpur: स्कॉर्पियो पलटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल
x
Jaunpur जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि कल देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का अगला पहिया निकल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर पलट गई, जिससे सचिन कुमार (25) और नन्हकू (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुमान (23), छोटू (26) और छोटू मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Next Story