राजस्थान

Jalore : सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत, एक घायल

Tara Tandi
28 Nov 2024 1:03 PM IST
Jalore : सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत, एक घायल
x
Jalore जालोर राजस्थान के जालोर जिले में बृहस्पतिवार को एक हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सायला थाना इलाके में पोषाणा गांव में हुआ। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पोषाणा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भवन निर्माण का काम किया जा रहा था तभी बृहस्पतिवार सुबह भवन की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक मलबे में दब गए।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में श्रमिक मोहनलाल, भैंराराम व बीरमाराम की मौत हो गई और घायल जगदीश की हालत खतरे से बाहर है।
Next Story