राजस्थान

Jalore: बकाया ऋण पर ब्याज में छूट देने की योजना सरकार ने बनाई

Tara Tandi
12 Aug 2025 5:56 PM IST
Jalore:  बकाया ऋण पर ब्याज में छूट देने की योजना सरकार ने बनाई
x
Jalore जालोर । मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के हित में एक मुश्त समाधान योजना 2025 लागू की गई है जिससे अल्पसंख्यक वर्ग को बकाया ऋण के ब्याज में राहत मिलेगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि इस योजना के तहत राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग को दिए गए ऋण के लिए यह योजना लागू की गई है। अल्पसंख्यक वर्ग को दिए गए व्यावसायिक ,शिक्षा एवं माइक्रो ऋण की बकाया राशि को एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज एवं दण्डनीय ब्याज में छूट
प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना को दो चरणों में लागू होगी। प्रथम चरण 30 सितम्बर 2025 तक होगा, जिसमें ऋणी द्वारा बकाया राशि जमा कराने पर ब्याज एवं दण्डनीय ब्याज पूरा माफ किया जाएगा। ऋणी को केवल बकाया मूलधन ही जमा करवाना होगा। द्वितीय चरण में 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2025 तक केवल दण्डनीय ब्याज माफ किया जाएगा। ऋणी को मूलधन के साथ-साथ ब्याज भी जमा करवाना होगा। इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने के लिए नर्मदा कॉलोनी जालोर स्थित अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय जालोर से सम्पर्क कर आवेदन करना होगा।
Next Story