छत्तीसगढ़

एसपी ने धमतरी ट्रिपल मर्डर का किया खुलासा, आरोपियों ने जबरन विवाद कर चाकू मारे

Nilmani Pal
12 Aug 2025 5:27 PM IST
एसपी ने धमतरी ट्रिपल मर्डर का किया खुलासा, आरोपियों ने जबरन विवाद कर चाकू मारे
x

धमतरी। एसपी ने धमतरी ट्रिपल मर्डर मामले में खुलासा कर दिया है, घटना के बारे में एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि 11.08.2025 को रात 11:20 बजे थाना अर्जुनी को सूचना मिली कि ग्राम भोयना में अन्नपूर्णा ढाबा के पास धारदार हथियार से हमला कर 3 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी सहित थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रार्थी राहुल कुमार साहू (उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सोरम, थाना रूद्री) की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक आलोक सिंह ठाकुर,नितीन टांडी एवं सुरेश हियाल अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचे थे, जहां पहले से मौजूद 08 आरोपियों ने गाली-गलौज कर हाथापाई की और मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने चाकू से तीनों पर प्राणघातक वार किया। थाना अर्जुनी में गंभीर धारा 103(1), 190, 191(1)(3) बीएनएस.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। इसके अतिरिक्त तीन विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता

(01) गोपी दीवान पिता प्यारी दीवान, उम्र 20 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.) (मुख्य आरोपी)

(02) कुलेश्वर नेताम पिता चुरामन लाल नेताम, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कोर्रा, थाना भखारा,जिला धमतरी (छ.ग.)

(03) रणवीर कुमार साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 20 वर्ष, ग्राम ईर्रा, थाना भखारा,जिला धमतरी (छ.ग.)

(04) कमलेश ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, आमापारा, धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

(05) गौतम दीवान पिता लक्ष्मण दीवान, उम्र 22 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)



Next Story
null