राजस्थान

Jalore: तूरा ग्राम में किसान चौपाल में किसानों की समस्याओं का किया समाधान

Tara Tandi
18 Sept 2024 6:05 PM IST
Jalore: तूरा ग्राम में किसान चौपाल में किसानों की समस्याओं का किया समाधान
x
Jalore जालोर । कृषि विज्ञान केंद्र केशवना द्वारा बुधवार तूरा ग्राम में किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें किसानों ने भाग लेकर अपनी खेती से सम्बंधित समस्याओं पर वैज्ञानिको से चर्चा की।
किसान चौपाल में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार ने जैविक खेती के बारे किसानों को जानकारी देते हुए जैविक खाद बनाने की विधि एवं इसके लाभ के बारे में बताया। शस्य विशेषज्ञ बिरम सिंह गुर्जर ने किसानो को रबी फसलों की बुवाई के लिए खेत को तैयार करने व पोषक तत्व प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। केंद्र के तकनीकी सहायक नाहर सिंह देवडा ने सब्जियों के उत्पादन की तकनीकी से किसानों को अवगत करवाया। चौपाल में किसानों की खेती से सम्बंधित समस्याओं को सुनकर उचित समाधान बताए गए।
Next Story