राजस्थान

Jalore: भीनमाल व आहोर सिविल न्यायालयों में पैनल लॉयर की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

Tara Tandi
9 Dec 2024 6:39 PM IST
Jalore: भीनमाल व आहोर सिविल न्यायालयों में पैनल लॉयर की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
x
Jalore जालोर। जालोर जिले में भीनमाल व आहोर मुख्यालय पर सिविल न्यायालयों में विचाराधीन दीवानी प्रकरणों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी के लिए पैनल लॉयर की नियुक्ति के लिए 20 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजेश मेवाड़ा ने बताया कि जालोर जिले में भीनमाल व आहोर मुख्यालय पर सिविल न्यायालयों में विचाराधीन दीवानी प्रकरणों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी के लिए पैनल राजकीय अधिवक्ता के लिए कम से कम 5 योग्य अधिवक्ताओं (जिन्हें न्यूनतम 7 वर्ष की वकालत का अनुभव प्राप्त हो) का पैनल मय बायोडाटा विधि एवं विधिक कार्य विभाग जयपुर को भिजवाया जाना हैं।
उन्हांने बताया कि पैनल लॉयर के लिए जो अभिभाषक इच्छुक हो, वे अपना आवेदन पत्र जिला कलक्टर कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में अलग-अलग न्यायालयवार 20 दिसम्बर, 2024 को सायं 5 बजे से पूर्व भिजवाएं ताकि समय पर सूचना संबंधित विभाग को भेजी जा सकें।
Next Story