राजस्थान
Jalore: छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, अंतिम तिथि 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन
Tara Tandi
4 Jun 2025 6:53 PM IST

x
Jalore जालोर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समस्त राजकीय छात्रावासों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के भगवानाराम चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित राजकीय छात्रावासों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 मई से प्रारंभ किए गए हैं तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। विभागीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र एसएसओ डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर नवीन प्रवेश पोर्टल एसजेएमएस के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। एक विद्यार्थी आवेदन पत्र में अधिकतम तीन छात्रावासों को विकल्प के रूप में ऑनलाइन चयन कर सकेगा। पूर्व में प्रवेशित उत्तीर्ण विद्यार्थी जो इस वर्ष छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन विद्यार्थियों का छात्रावास अधीक्षक द्वारा नवीनीकरण किया जायेगा।
प्रवेश के लिए पात्रता
प्रवेश के लिए राजस्थान के मूल निवासी छात्र-छात्राओं के लिए योजना लागू होगी। किसी भी राजकीय छात्रावासों में किसी भी पिछड़ी जाति (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, मिरासी एवं भिश्ती वर्ग) के विद्यार्थी, जो छात्रावास/विद्यालय के 5 किमी के परिधी के भीतर रहते हो अर्थात् जिसके माता-पिता या संरक्षक 5 किमी की परिधि के भीतर रहते हो, छात्रावास में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे। छात्रावासों में प्रवेश के लिए कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्रा को नियमानुसार प्रवेश दिया जायेगा। विद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावासों में स्वीकृत क्षमता के अनुरूप स्थान रिक्त रहने पर महाविद्यालय स्तरीय छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी इसके पश्चात् भी स्थान रिक्त रहने पर जेईई, नीट, क्लेट, आरएएस, आईएएस प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए कोचिंग संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को सम्यक दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने पर एक सत्र के लिए प्रवेश दिया जायेगा। छात्र-छात्रा का चरित्र प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है। छात्रावास प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता संबंधित वर्ग के बी.पी.एल. परिवार के छात्र-छात्रा को दी जायेगी। प्रवेश के लिए गत कक्षा 40 प्रतिशत या अधिक अंक अर्जित करने पर ही प्रवेश दिया जायेगा। छात्र-छात्रा के परिवार की वार्षिक आयु 8 लाख रूपये से अधिक होने पर प्रवेश के पात्र नहीं होंगे। जिन छात्र-छात्राओं के माता-पिता राज्य सरकार के कर्मचारी है, विभागीय छात्रावासों एंव आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर आवेदन जन-आधार कार्ड के माध्यम से लिए जायेगा। जनाधार पोर्टल पर उपलब्ध आवेदक की सूचना को प्रमाणित माना जायेगा। आवेदन के लिए वांछित दस्तावेज यथा- आधार विवरण, बैंक विवरण, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय का स्व घोषणा पत्र/आय विवरण, विशेष श्रेणी अंतर्गत पिता/माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, विशेष योग्यजन का अधिकृत प्रमाण पत्र सहित विवरण, बीपीएल/स्टेट बीपीएल/अन्त्योदय आदि का विवरण जनाधार/राज ई वोल्ट/ डिजिलॉकर अथवा दस्तावेज जारीकर्ता एजेन्सी द्वारा संधारित वेब सर्विस से प्राप्त कर स्वतः सत्यापित होंगे(इसके लिए विद्यार्थी को पृथक से किसी प्रकार का दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यक नहीं होगी)। माता और पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (केवल अनाथ बालक/बालिका के लिए), पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा आवेदकों के लिए) व राजस्थान के निष्क्रमणीय पशुपालक होने का प्रमाण पत्र (केवल निष्क्रमणीय पशुपालकों के आवासीय विद्यालय के लिए) आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जिले में विभाग के अधीन संचालित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास आहोर में 50, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास भाद्राजून ढाणी में 25, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास सायला-प्रथम में 35, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास सायला-द्वितीय में 40, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास माण्डवला में 25, राजकीय विमुक्त घुमन्तु अर्द्धघुमन्तु समुदाय छात्रावास केशवना में 50, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास जालोर-प्रथम में 65, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास जालोर-द्वितीय में 50, राजकीय देवनारायण कन्या छात्रावास जालोर में 50, राजकीय कन्या महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास जालोर में 100, राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास जालोर में 50, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास बागरा में 25, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास सियाणा में 25, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास भीनमाल में 45, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास रानीवाड़ा में 55, राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास चितलवाना में 50, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास अरणाय में 25, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास सांचौर में 60, राजकीय देवनारायण छात्रावास सांचौर में 50 राजकीय महाविद्यालय स्तरीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास सांचौर में 50 व राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास सांचौर में 50 सीटों की कुल क्षमता है।
TagsJalore छात्रावासोंप्रवेश प्रक्रिया प्रारंभअंतिम तिथि 30 जुलाईऑनलाइन आवेदनJalore hostelsadmission process startedlast date 30 Julyonline applicationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





