राजस्थान
Jalore: प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में जिला स्तर पर जालोर क्लब में कार्यक्रम का होगा आयोजन
Tara Tandi
28 March 2025 12:02 PM IST

x
Jalore जालोर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तर पर 29 मार्च को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में जिला स्तर पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम जालोर क्लब में आयोजित होगा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा वर्चुअली जुड़कर नवनियुक्त कार्मिकों से संवाद करेंगे तथा उन्हें संबोधित करेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजौरा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भेराराम जाणी को नोडल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है वही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्य आवंटित कर व्यवस्था संपादित करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।
TagsJalore प्रभारी मंत्रीउपस्थिति जिला स्तरजालोर क्लब कार्यक्रम आयोजनJalore in-charge ministerpresence at district levelJalore club program organizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





