राजस्थान

Jaisalmer:बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई

Sarita
17 Oct 2025 6:16 AM IST
Jaisalmer:बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई
x
Jaisalmer:जैसलमेर बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राजस्थान पुलिस ने हादसे के संबंध में बस के मालिक व चालक को हिरासत में लिया है और बस निर्माण एवं सुरक्षा मानकों में संभावित चूक की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में झुलसे एक और यात्री की मौत के बाद मृतकों की संख्या 22 हो गई है। उन्होंने बताया कि जोधपुर में इस समय भी 13 घायलों का इलाज चल रहा है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
बस में 35 यात्री सवार थे - 22 की मौत हो गई और 13 का इलाज हो रहा है। कोई भी लापता नहीं है।'' उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने बस सुरक्षा मानदंडों की व्यापक जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (प्रशासन) और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ओ.पी. बुनकर ने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जोधपुर की एक टीम ने अब तक शहर के जैनम कोच क्राफ्टर परिसर में निर्मित 66 बसों को निरीक्षण के लिए जब्त किया है।
गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये एवं अन्य घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं, कुछ पीड़ितों के परिवारों ने बृहस्पतिवार को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया और अधिक मुआवजे की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहा, ‘‘दुर्घटना कैसे हुई इसके बारे में कई बातें कही जा रही हैं। सरकार को पूरी जांच करानी चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हों।'' जैसलमेर से जोधपुर के लिए मंगलवार की दोपहर रवाना होने से कुछ मिनट के बाद ही बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Next Story