राजस्थान

Jaisalmer: बंद रहेंगी पटाखों की दुकानें , बिक्री और फोड़ने पर भी प्रतिबंध

Sarita
10 May 2025 7:14 AM IST
Jaisalmer: बंद रहेंगी  पटाखों की दुकानें , बिक्री और फोड़ने पर भी प्रतिबंध
x
Jaisalmer जैसलमेर: भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए राजस्थान के जैसलमेर में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिले में पटाखों की दुकानें बंद रहेंगी. इस दौरान पटाखे फोड़ने, बेचने और खरीदने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रहा है, जिससे बौखलाया पाकिस्तान भारत पर हमला कर रहा है और नए हमले करने की योजना बना रहा है|
जिला प्रशासन जैसलमेर की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और हिदायतों में शाम 5 बजे तक बाजार बंद करने की बात कही गई है. शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले में पूरी तरह से ब्लैकआउट रहेगा. इस दौरान सभी तरह की लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया समेत सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा|
डिफेंस एरिया के 5 किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी, अगर कोई भी व्यक्ति इस इलाके में अवांछनीय तरीके से घूमता हुआ दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. रामगढ़-तनोट रोड पर यात्रा करने वाले व्यक्ति/यात्री दोपहर 3 बजे तक अपनी यात्रा पूरी कर लें, दोपहर 3 बजे के बाद रामगढ़-तनोट रोड पर आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
Next Story