
x
Jaisalmer जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई. हादसा जिले के लाठी थाना क्षेत्र में हुआ, जब एक कैंपर गाड़ी और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में मरने वाले चारों लोगों के नाम राधेश्याम बिश्नोई, श्याम प्रसाद, कंवर सिंह भदरिया और सुरेंद्र हैं. पुलिस के मुताबिक राधेश्याम बिश्नोई समर्पित वन्यजीव प्रेमी थे और सुरेंद्र वन विभाग में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे|
जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग हिरणों के अवैध शिकार की सूचना मिलने पर उस इलाके का निरीक्षण करने जा रहे थे. तभी रास्ते में ये भीषण हादसा हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जांच की जा रही है. यह हादसा न सिर्फ इन चारों लोगों के परिवारों के लिए बल्कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े सभी लोगों के लिए गहरा सदमा है|
TagsJaisalmerहादसेवन विभागकर्मचारी4 मौतJaisalmeraccidentforest departmentemployee4 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





