Jaipur: विश्व के सबसे लंबे कद के व्यक्ति का जयपुर वैक्स म्यूजियम दौरा

जयपुर: विश्व के सबसे लंबे कद के व्यक्ति करण सिंह ने रविवार को नाहरगढ़ के जयपुर वैक्स म्यूजियम का दौरा किया। करण सिंह की लंबाई 8.2 फीट है। अपने मित्रों के साथ मेरठ से आए करण ने म्यूजियम में प्रदर्शित विस्तृत विवरण और जीवन्त प्रतिमाओं को देखकर अपनी आश्चर्य और प्रशंसा व्यक्त की।
उनके दौरे का मुख्य आकर्षण महान योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा थी। जिससे वह प्रभावित होते हुए कहा कि वह इतिहास का बहुत बड़ा प्रशंसक है और महाराणा प्रताप की प्रतिमा को यहां देखना वास्तव में प्रेरणादायक था।
ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के अलावा करण ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की प्रतिमा की भी प्रशंसा की। जो म्यूजियम के विविध संग्रह को प्रदर्शित करती है। हालांकि शीश महल ने उन्हें वास्तव में मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरठ से आए इस युवा पर्यटक ने जयपुर वैक्स म्यूजियम की उत्कृष्ट शिल्प कौशल और भावनात्मक अनुभूति की प्रशंसा की। प्रत्येक प्रतिमा एक कहानी बताती है और उन्होंने विवरण पर ध्यान देने की सराहना करते हुए कहा कि यह दौरा वास्तव में अविस्मरणीय था।





