राजस्थान
Jaipur: माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
Tara Tandi
28 May 2025 7:01 PM IST

x
Jaipur जयपुर । अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर बुधवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की बारीकियां समझाई।
कार्यशाला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के डॉ. सोनू ने स्वयं सहायता समूह, एनजीओ की सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं साथिनों के साथ-साथ बालिकाओं को माहवारी के दौरान अपनी सेहत की देखभाल के तौर तरीकों की जानकारी दी।
उपनिदेशक, महिला अधिकारिता डॉ. राजेश डॉगीवाल ने कार्यशाला में विभागीय योजनाओं की जानकारी दी एवं प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की।
TagsJaipur माहवारी स्वास्थ्यस्वच्छता प्रबंधनकार्यशाला आयोजनJaipur Menstrual HealthHygiene ManagementWorkshop Organizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





