राजस्थान
Jaipur: जलदाय विभाग ने लगाई प्याऊ, राहगीरों को दी जल सेवा की सौगात
Tara Tandi
13 Jun 2025 5:48 PM IST

x
Jaipur जयपुर: “वंदे गंगा जल संरक्षण जन सेवा अभियान” के तहत शुक्रवार को जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान वंदे गंगा जल सेवा के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पर लगाई प्याऊ पर आमजन को शीतल पेय पिलाते हुए जल सेवा का संदेश दिया। इस दौरान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
अधीक्षण अभियंता पीएचईडी भगवान सहाय मीणा ने कहा कि “जल ही जीवन है” हमें बचपन से सिखाया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इसी मुहिम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर विभागों, भामाशाहों के सहयोग से गंगा जल सेवा का अभियान शुरू किया गया हैं। जिससे राहगीरों को जल आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जल की हर बूंद उपयोगी हैं और इसका संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी हैं। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि जल स्रोतों की रक्षा, साफ-सफाई और वर्षा जल संचयन को जीवन का हिस्सा बनाएं। अभियान के सकारात्मक परिणाम स्वरूप आमजन में जल संरक्षण के प्रति चेतना जागृत हुई।
TagsJaipur जलदाय विभागलगाई प्याऊराहगीरों दी जल सेवा सौगातJaipur Water Supply Departmentset up drinking water stallgave water service gift to passersbyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





