छत्तीसगढ़

लापरवाह अधीक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

Nilmani Pal
13 Jun 2025 5:33 PM IST
लापरवाह अधीक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
x

नारायणपुर। जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के अध्यक्षता में आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित 45 आश्रम छात्रावासों के अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं का संस्थावार मुलभूत सुविधाओं के संबध में बिन्दुवार समीक्षा करते हुए लघु एवं दीर्घ मरम्मत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछ, नारायणपुर एवं सहायक आयुक्त कार्यालय से सामंजस्य स्थापित कर कराने के निर्देश दिए तथा लघु मरम्मत कार्याे को अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं को अपने स्तर से सत्र प्रारंभ होने के पूर्व आवश्यक मरम्मत कार्यों को पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

ताकि संस्था प्रारंभ होने पर बच्चों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, साथ-साथ आश्रम छात्रवास के सफल संचालन हेतु निगरानी समिति एवं पालक समिती में सक्रिय सदस्यों को सम्मिलित कर पुर्नगठन करने, भृत्यों का संलग्नीकरण समाप्त कर युक्तियुक्तकरण करने के निर्देश दिये गये।

बालक आश्रम किहकाड़ के अधीक्षक को कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु सहायक आयुक्त को निर्देशित किया गया। सत्र प्रारंभ होने के पूर्व अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं आश्रम छात्रावासों में उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्था एवं साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया, आश्रम छात्रावासों के अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं को संस्था में उपस्थित रहकर अधीक्षिकीय दायित्व के साथ-साथ शैक्षणिक कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

Next Story