राजस्थान
Jaipur: वासुदेव देवनानी ने शिक्षा में संस्कार और स्वदेशी भाव को महत्व दिया
Tara Tandi
15 Oct 2025 6:00 PM IST

x
Jaipur जयपुर । अजमेर जिले में स्थित आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सृजन नवभारत के थीम पर मंगलवार को आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने नाट्य, गीत एवं नृत्य के माध्यम से भारत की गौरवशाली संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम, स्वामी विवेकानंद के विचार, भारतीय विज्ञान, खेल और संस्कृति संरक्षण जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
श्री देवनानी ने कहा कि जब भारत गुलामी की जंजीरों में बंधा हुआ था, तब विदेशी शिक्षा पद्धति ने हमारी प्राचीन मूल्यनिष्ठ शिक्षा को पीछे धकेल दिया था, परंतु नई शिक्षा नीति से नवभारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि ब्रदर्स एंड सिस्टर्स ऑफ अमेरिका कहकर उन्होंने विश्व में भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता की पहचान कराई। यही संस्कार विद्या निकेतन जैसे संस्थान भी आज बच्चों में विकसित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा में बच्चों को प्रतिभा के साथ मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव भी रखना चाहिए। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी मूल संस्कृति और स्वदेशी भावना को अपनाना आवश्यक है। शिक्षक के समर्पण से ही विद्यार्थी का व्यक्तित्व निखरता है और ऎसे संस्कारित विद्यार्थी ही विकसित नवभारत के निर्माण में योगदान देंगे।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं आमंत्रित अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
TagsJaipur वासुदेव देवनानीशिक्षा संस्कारस्वदेशी भावमहत्व दियाJaipur Vasudev Devnanigave importance to educationcultureindigenous feelingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





