राजस्थान
Jaipur: यूडीएच मंत्री ने बताया फार्म पॉण्ड का दोहरा लाभ: सिंचाई के साथ भू-जल स्तर में सुधार
Tara Tandi
15 Jun 2025 7:10 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार जल संकट से निपटने लिए व्यापक स्तर पर ठोस कदम उठा रही है। राज्यमंत्री श्री खर्रा हिण्डौन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिकरौदा मीना में रविवार को फार्म पॉण्ड पूजन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि फार्म पॉण्ड न केवल किसानों के लिए सिंचाई का साधन बनेंगे, बल्कि भूजल स्तर बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पीने एवं खेती योग्य पानी बहुत कम मात्रा में संचित है। जिससे जल संकट स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसलिए इस अभियान में सभी शामिल होकर पोखर, तालाब, बावड़ियां, कुएं, बांध और कुंड जैसे सभी पारंपरिक जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं जल संरक्षण कर जल संग्रहण करें। साथ ही पानी की बचत के समुचित प्रबंधन भी करें। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को साकार करने की दिशा में वर्षा ऋतु में एक पेड़ अपनी माँ के नाम के तहत हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण अवश्य करें और उसका बच्चे की तरह 05 साल तक संरक्षण भी करें, जिससे वो एक हरेभरे वृक्ष का रूप ले सके और आने वाली पीढ़ी को लाभान्वित कर सके और पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। जल एवं पर्यावरण संरक्षण में इस प्रकार सभी की भागीदारी भी सुनिचित हो। सरकार के द्वारा कृषि क्षेत्र में फार्म-पॉण्ड, स्प्रिंकलर सिस्टम सहित विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का जिले के किसान अधिक से लाभ लें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न किसानों को कृषि योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि बड़ी संकया में किसान एवं आमजन उपस्थित रहे
TagsJaipur यूडीएच मंत्रीबताया फार्म पॉण्डदोहरा लाभसिंचाई भू-जल स्तरसुधारJaipur UDH Ministertold about farm ponddouble benefitirrigation ground water levelimprovementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





