छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने एडीईओ परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
15 Jun 2025 6:35 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र अशोका पब्लिक स्कूल, सीपीएम कॉलेज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दानसरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ और पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कालेज सारंगढ़ के कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों और परीक्षा व्यवस्था का कलेक्टर ने अवलोकन किया और परीक्षा केंद्र अध्यक्षों से परीक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस के टंडन, सहायक नोडल अधिकारी नरेश चौहान, सीएमओ राजेश पांडेय उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 15 जून को पूर्वान्ह में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में इस परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 6042 परीक्षार्थियों में से 4284 उपस्थित, 1758 अनुपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





