राजस्थान

Jaipur: रसायन से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी

Sarita
20 Dec 2024 9:01 AM IST
Jaipur:  रसायन  से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, मची  अफरा-तफरी
x
Jaipur: जयपुर-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह केमिकल से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रकों से टकरा गया, जिससे आग लग गई और अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए. पुलिस ने यह जानकारी दी,पुलिस ने बताया कि कुछ लोग झुलस गए हैं और दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक केमिकल से भरा ट्रक था, जो दूसरे ट्रकों से टकरा गया|
भांकरोटा थाना प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया, "आग ने कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है. कुछ लोग झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है." उन्होंने बताया कि यह घटना एक पेट्रोल पंप के सामने हुई और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. गुप्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है|
Next Story