
x
Jaipur जयपुर: उन्नत तकनीक कभी-कभी मुसीबत का सबब बन जाती है। ऐसा ही एक हादसा जयपुर के पास तूंगा कस्बे में सुबह 5 बजे हुआ। गूगल मैप की वजह से एक भारी-भरकम ट्रेलर गलती से स्टेट हाईवे छोड़कर तूंगा के संकरे मुख्य बाजार में घुस गया। ट्रेलर चालक जयपुर से दौसा जा रहा था। चालक ने रास्ता देखने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल किया। गूगल मैप ने उसे गलत रास्ता बता दिया, जिसके बाद वह ट्रेलर लेकर संकरे बाजार की गलियों में घुस गया। संकरी सड़क होने की वजह से ट्रेलर ने कई दुकानों और वाहनों को टक्कर मार दी। ट्रेलर फंसने पर चालक उसे छोड़कर भाग गया। यह हादसा सुबह बाजार खुलने से पहले हुआ।
जिससे स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेलर की वजह से बाजार में यातायात ठप हो गया और दुकानों के बाहर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। व्यापारियों ने आक्रोशित होकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही तूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर ट्रेलर को हटवाया। ट्रेलर संकरे बाजार की गलियों में फंस गया था, इसलिए प्रशासन को उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे ट्रेलर को हटाया गया। इसके बाद यातायात शुरू हो सका।
तुंगा व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि ट्रेलर में सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर दो क्रेन की मदद से सड़क को साफ करवाया है। तुंगा थाना प्रभारी श्रीराम मीना ने बताया कि गूगल मैप की गलत दिशा के कारण ट्रेलर संकरे बाजार में फंस गया था। जिसे क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब सड़कें सामान्य रूप से चालू हो गई हैं।
TagsJaipurगूगल मैपरास्ताभटका ट्रेलरगलीफंसाJaipurGoogle MapTrailer strayed from Google MapStreetgot stuckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





