
x
Jaipur जयपुर: राजस्थान में एक दुखद घटना सामने आई है। राजधानी जयपुर में एक मकान का एक हिस्सा गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे सहित एक रिश्तेदार भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मकान जर्जर था।
पुलिस ने बताया कि यहां सांभर इलाके में शुक्रवार सुबह जर्जर मकान का एक हिस्सा गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला का दूसरा बेटा और एक रिश्तेदार घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि रिंगी गांव में 35 वर्षीय हंसा देवी और उसका 7 वर्षीय बेटा लोकेश अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान मकान का एक हिस्सा गिर गया और वे मलबे में दब गए। सांभर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में देवी का दूसरा बेटा दिलसुख और एक रिश्तेदार चंदाराम घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान जर्जर था। इसमें दरारें आने के कारण यह गिरा। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए। कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
TagsJaipurमकानगिरनेमां-बेटेमौत Jaipurhousecollapsemother and sondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





